{"_id":"61f546484287b65dc36cbf34","slug":"case-on-in-laws-on-the-complaint-of-two-married-women-shrinagar-news-drn402775383","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विवाहिताओं की शिकायत पर ससुरालियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विवाहिताओं की शिकायत पर ससुरालियों पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली में दो विवाहित महिलाओं ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली गलौच और छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो मुकदमों में ससुराल पक्ष के 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
कोतवाली कीर्तिनगर में नैथाणा (चौरास) निवासी एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर और दो ननदों के खिलाफ तहरीर दी। महिला ने बताया कि उसका ससुराल देहरादून के आदर्श नगर (जॉलीग्रांट) में है। उसका पति और उसके परिवार के सदस्य दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। दहेज न लाने पर वह मारपीट और गाली गलौच करते हुए धमकाते हैं।
दूसरे मामले में महिला ने बताया कि उसका ससुराल सेलाकुंई (देहरादून) में है। उसका पति, ससुर, सास और देवर दहेज के लिए परेशान करते हुए मारपीट करते हैं। ससुर गंदी हरकत और छेड़खानी करता है। ससुराल पक्ष की हरकतों से परेशान होकर वह अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन
कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाओं की शिकायत पर दोनों पक्षों की महिला हेल्पलाइन मेें काउंसिलिंग हुई थी, लेकिन इसका हल नहीं निकला। जिसके चलते महिलाओं की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।