फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Case against the truck driver who crushed the woman

महिला को कुचलने वाले ट्रक चालक के खिलाफ केस

Tue, 14 Jun 2022 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Case against the truck driver who crushed the woman
बदरीनाथ हाईवे पर श्रीकोट में स्कूटी सवार महिला को कुचलने वाले सेना के चालक के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। मृतका के बेटे की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर मौत और जख्मी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार दिन में न्यू डांग निवासी अवतार सिंह अपनी पत्नी बिच्छी देवी (52) के साथ स्कूटी में श्रीकोट की ओर जा रहे थे। श्रीकोट पेट्रोल पंप के समीप बिच्छी देवी सेना के ट्रक के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि अवतार सिंह चोटिल हो गए। स्कूटी पर किसी अज्ञात कार से टक्कर लगने की बात की जा रही थी, लेकिन पुलिस को फिलहाल ऐसा कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला। जिससे साबित हो कि कार से टक्कर लगी हो।
विज्ञापन

कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि मृतका के बेटे परमवीर की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना चल रही है। वहीं, सेना के अधिकारियों ने भी कोतवाली पहुंचकर दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed