फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Case against five named and more than 15 unknown people

पांच नामजद व 15 से अधिक अज्ञात लोगों पर केस

Mon, 13 Dec 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Case against five named and more than 15 unknown people
पोखड़ा ब्लॉक के अशासकीय जनता इंटर कालेज लियाखाल में दो गुटों के विवाद मामले में राजस्व पुलिस ने पांच नामजद व 15 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोखड़ा के पूर्व प्रमुख की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पोखड़ा ब्लाक के जनता इंटर कालेज लियाखाल में साधारण सभा की सदस्यता के लिए ड्राफ्ट जमा किए जा रहे थे। शाम पांच बजे तक ड्राफ्ट जमा किए जाने का कार्य सामान्य रूप से चला, लेकिन इसी दौरान कुछ लोग आए। जिन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर ड्राफ्ट गलत रूप से जमा किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से जमा हुए कुल ड्राफ्टों की संख्या सार्वजनिक किए जाने की मांग की। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जानकारी नहीं दिए जाने को लेकर परिसर में दो गुटों के बीच बोलचाल, खींचतान के साथ ही धक्का-मुक्की होनी शुरू हो गई। यहां मौजूद लोगों व राजस्व पुलिस ने आपस में विवाद कर रहे लोगों को शांत किया, लेकिन इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक व पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत चोटिल हो गए थे। इस घटनाक्रम की पूर्व प्रमुख रावत ने डीएम पौड़ी से शिकायत भी की है। उन्होंने मेडिकल परीक्षण कराए जाने के बाद राजस्व पुलिस को विद्यालय परिसर में हुए विवाद को लेकर तहरीर सौंपी। पोखड़ा ब्लाक के पट्टी तलाई चार के राजस्व उपनिरीक्षक कांता प्रसाद ने बताया कि विद्यालय परिसर में विवाद को लेकर पांच नामजद व 15 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उपनिरीक्षक कांता प्रसाद ने बताया कि मामले में जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed