फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Cardiology services will be available in Srinagar Medical College

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में मिलेगी कॉर्डियोलॉजी सेवाएं

Thu, 16 Dec 2021 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Cardiology services will be available in Srinagar Medical College
श्रीकोट बेस अस्पताल में इको मशीन का निरीक्षण करते डा. शांतनु। - फोटो : SHRINAGAR
दिल के रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में अब हर बृहस्पतिवार को कॉर्डियोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं देंगे। अगले सप्ताह से सेवाएं शुरू होने की संभावना है। कॉर्डियोलॉजी सेवाओं को देखते हुए कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में टीएमटी और इको मशीनों को दुरुस्त करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में कॉर्डियोलॉजिस्ट नहीं है, जिसके चलते हृदय रोग संबंधी समस्याओं को झेल रहे मरीजों का उपचार नहीं हो पाता है। हालांकि मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों से काम चलाया जा रहा है। गत 10 अगस्त को शासन ने कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी विभागों की स्वीकृति देते हुए सुपर स्पेशलिस्ट के 22 पद दे दिए, लेकिन अभी तक यहां सुपर स्पेशलिस्ट नहीं आ पाए हैं। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था बनाते हुए दून मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिस्टों की सहयोग लेने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए बृहस्पतिवार को दून मेडिकल कॉलेज के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. शांतनु ने मेडिकल कॉलेज का दौरान किया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने उन्हें बेस अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं के बारे में बताया। प्रो. रावत ने बताया कि अस्पताल में इको मशीन और टीएमटी उपलब्ध हैं, लेकिन इनका प्रयोग न होने से यह काम नहीं कर रही है। मशीनों की मरम्मत के लिए इंजीनियर बुलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed