फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   CAA symbol of national interest and nationalism: Subodh Uniyal

राजनीतिक जमीन खिसकने से बौखलाहट में हैं विपक्षी दल: सुबोध

Sat, 04 Jan 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
CAA symbol of national interest and nationalism: Subodh Uniyal
पौड़ी में पत्रकारों से वार्ता करते कृषि मंत्री सुबोध उनियाल। - फोटो : PAURI
जनपद के प्रभारी कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष राजनीतिक जमीन खिसकने से बौखलाहट में हैं। जिससे व कानून को लेकर जनता में भ्रम व हिंसा फैलाने का काम कर रहे हैं। कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) राष्ट्रहित व राष्ट्रवाद का प्रतीक है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका सभागार में जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर उन्होेंने ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी दल अल्पसंख्यकों को डराने का काम कर रहे हैं। यह कानून पूर्वोत्तर के राज्यों में लागू नहीं किया गया है। लेकिन आसाम में लगातार हिंसा फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल मुस्लिम समुदाय को कानून के प्रति गुमराह कर रहे हैं। भारत में मुस्लिम समुदाय की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। बल्कि यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश में धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हिंदू, पारसी, ईसाई, बौध, जैन समुदाय के लोगों को नागरिकता प्रदान करता है। कृषि मंत्री उनियाल ने कहा कि कृषि व उद्यान विभाग का जल्द ही एकीकरण कर लिया जाएगा। मंत्री ने प्रदेश को कृषि जोत 15 प्रतिशत घटने के बावजूद उत्पादन बढ़ने से पुरस्कार मिलने पर अपनी पीठ थपथपाई। और कहा कि नर्सरी एक्ट व जैविक ब्लाक घोषित कर जुर्माने व सजा का प्रावधान करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। इस अवसर पर विधायक मुकेश कोली, पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, नगर मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, जिपं सदस्य गौरव रावत, क्षेपं सदस्य सुमनलता ध्यानी, मधु खुगशाल, सुषमा रावत, संगीता रावत, गणपति भट्ट, धर्मवीर रावत, संजय रावत, ओपी जुगरान, महावीर नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed