{"_id":"58bd8fca4f1c1b3d4bdc40c9","slug":"bus-start-from-pauri-to-gdiganw","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी से गड़िगांव के लिए बस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी से गड़िगांव के लिए बस शुरू
ब्यूरो/ अमर उजाला,पौड़ी।
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
बस सेवा शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल मंडल बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति पौड़ी ने लोगों की मांग को देखते हुए पौड़ी से गड़िगांव तक बस सेवा शुरू कर दी है। इससे डुमलोट, सलणा, बजवाड़, चमगांऊ, पटौटी, भरगड़ी, पिनानी, सिवांल और गड़िगांव के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
बस पौड़ी से पौने दो बजे रवाना होगी, जोकि पौने तीन बजे पाबौ पहुंचेगी। यहां से सवारियों को लेकर आगे चलेगी। बस सेवा शुरू से लोगों ने समिति का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
समिति के सचिव रमेश चंद्र उप्रेती ने बताया कि लंबे समय से पौड़ी से गड़िगांव के लिए बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई जा रही थी। अब बस सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पौड़ी से पाबौ तक काफी बस सेवाएं हैं, लेकिन इस रूट पर अब तक बस सेवा नहीं थी। लोग टैक्सी के माध्यम से ही अपने घरों तक पहुंचते थे। इसके लिए उन्होंने यात्रियों से सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन