फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bus and truck collide near Saknidhar

सकनीधार के समीप बस और ट्रक की भिड़ंत

Wed, 01 Jun 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Bus and truck collide near Saknidhar
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सकनीधार के समीप बस और ट्रक की टक्कर में ट्रक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। बस में सवार दो अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। ट्रक में फंसे चालक को एसडीआरएफ की टीम ने दरवाजा काटकर बाहर निकाला।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात देवप्रयाग की ओर आ रहे ट्रक और ऋषिकेश की ओर जा रही बस की सकनीधार के समीप भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक नरेंद्र सिंह निवासी सिल्काखाल (कीर्तिनगर) ट्रक के अंदर ही फंस गया, जबकि बस में सवार राहुल अग्रवाल निवासी दुर्ग (छत्तीसगढ़) भी घायल हो गया। बस में बैठ दो अन्य लोग भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बचाव टीम ने ट्रक के अंदर फंसे चालक को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन दुर्घटना की वजह से ट्रक पिचक गया था, जिससे चालक अंदर ही फंस गया था। टीम ने ट्रक का दरवाजा काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ व्यासी के उपनिरीक्षक नीरज कुमार, संतोष, जगदीश, अजीत, विनोद व नंदकिशोर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed