फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Budget approved for the reconstruction of Shardaghat

शारदाघाट के पुनर्निर्माण के लिए बजट स्वीकृत

Sat, 30 Oct 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Budget approved for the reconstruction of Shardaghat
अलकनंदा नदी किनारे शारदा घाट के पुनर्निर्माण के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये स्वीकृत होने पर गंगा आरती समिति के सदस्यों ने खुशी जताई है। समिति ने घाट के पुनर्निर्माण के लिए विशेष प्रयास करने पर स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया। समिति का कहना है कि घाट के पुनर्निर्माण से तीर्थयात्रियों को भी गंगा आरती में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

शनिवार को गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी ने बताया कि वर्ष 2010 से शारदा घाट में गंगा आरती की शुरुआत की गई थी। 2013 की बाढ़ में घाट क्षतिग्रस्त हो गया था। कुछ माह पूर्व नैथानी और पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद दरमोड़ा ने देहरादून में डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात करते हुए पुनर्निर्माण की मांग की। डॉ. रावत ने 3 करोड़ रुपये स्वीकृत करा दिए हैं। पत्रकार वार्ता में विमल बहुुगुणा, रमेश ममगाई, नवल जोशी, यशोदा खंडूड़ी, नीता कोटियाल, उर्मिला बिष्ट, इंदिरा बिष्ट, वीरा गैरोला, एसपी घिल्डियाल व आरपी बड़थ्वाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed