फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   BJP showed the way out to those who rebelled against the party.

Pauri News: पार्टी से बगावत करने वालों को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता

Sat, 11 Jan 2025 12:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:39 PM IST
विज्ञापन
BJP showed the way out to those who rebelled against the party.

विज्ञापन
पौड़ी। भाजपा ने निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर नौ कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है। पार्टी ने इन बागी कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए निष्कासित किया है।पौड़ी में पालिकाध्यक्ष पद का टिकट नहीं मिलने से चुनावी मैदान में उतरीं तीन बागी प्रत्याशियों के साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पांच बागी सभासद प्रत्याशियों को निष्कासित किया गया है। भाजपा से निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर टिकट नहीं मिलने से नाराज बीरा भंडारी, प्रियंका थपलियाल व कुसुम चमोली निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि भाजपा के सक्रिय सदस्य व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने इस चुनाव में पार्टी के खिलाफ अपनी पत्नी हिमानी नेगी को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा है। साथ ही भाजपा के विरुद्ध सभासद पद पर पार्टी के पांच अन्य कार्यकर्ता चुनाव मैदान में हैं।




भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, महिला मोर्चा की पूर्व जिला महामंत्री बीरा भंडारी, सक्रिय सदस्य कुसुम चमोली, प्रियंका थपलियाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा शुभम रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष कोट दिनेश बिष्ट, अनु .मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य राकेश गौरशाली, महिला मोर्चा की मंडल मंत्री रंजना व सदस्य प्रियंका बहुगुणा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed