फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   BJP national spokesperson performs Ganga bath on Devotthan Ekadashi

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने देवोत्थन एकादशी पर किया गंगा स्नान

Fri, 08 Nov 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
BJP national spokesperson performs Ganga bath on Devotthan Ekadashi
देवप्रयाग में हवन करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा - फोटो : SHRINAGAR
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा ने देवोत्थन एकादशी पर्व पर गंगा स्नान कर विभिन्न मंदिरों में पूजन व यज्ञ किया। डॉ. पात्रा ने इस मौके पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के शीघ्र स्वस्थ होने की विशेष प्रार्थना भी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. पात्रा इगास पर्व मनाने अपने मित्र व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के गांव नकोट गए। नकोट जाने से पूर्व वह देवप्रयाग तीर्थ में रात्रि विश्राम के लिए रुके थे। डॉ. पात्रा ने देवप्रयाग तीर्थ की महत्ता को समझते यहां सभी धार्मिक कार्य संपन्न करने का निर्णय लिया। देवप्रयाग को जगन्नाथ मंदिर उड़ीसा के संस्थापक राजा इंद्रधुम्न की तपस्थली माना जाता है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे पात्रा ने संगम पर संकल्प कर गंगा स्नान किया। नया जनेऊ धारणकर उन्होंने आदिविश्वेशर मंदिर में रुद्री पाठ किया। यहां से वह प्राचीन श्री रघुनाथ मंदिर में दर्शन को पहुंचे, जहां उन्होंने चातुर्मास पारायण कर यज्ञ किया। डॉ. शैलेंद्रनारायण कोटियाल ने देवप्रयाग तीर्थ पूजन परंपरा अनुसार उनसे सभी धार्मिक कर्म संपन्न कराते हुए तीर्थ का धार्मिक महत्व भी बताया। इस दौरान डॉ. पात्रा नेे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की। वहीं रघुनाथ मंदिर के पुजारी पंडित सोमनाथ भट्ट ने उनका रघुनाथ पूजन भी कराया। भाजपा नगर मंडल देवप्रयाग की ओर से पात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर नगर भाजपा अध्यक्ष शशि ध्यानी, डा. बीएस रावत, अतुल कोटियाल, अतुल जोशी, मैचंद सिंह, अमित बंदोलिया व नवीन नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed