फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   bjp

जिला निर्माण के मुद्दे पर बरसे भाजपाई

Mon, 11 May 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 11 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन

कोटद्वार जिला बनाने और लालढांग चिलरखाल मार्ग का मामला लटके होने के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए। पार्टी ने इस विषय को लेकर कांग्रेस पर भ्रामक बयानबाजी करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कहा कि न तो जिला बन रहा है और न ही ही चिलरखाल मार्ग बनता नजर आ रहा है। जनता को गुमराह करने के लिए बेतुकी बयानबाजी की जा रही है। एक तरफ नैनीडांडा जिले का शिगूफा छोड़ा जा रहा है तो दूसरी तरफ चिलरखाल में फ्लाईओवर बनाने के सपने दिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता हिंदू पंचायती धर्मशाला से जुलूस निकालकर बस स्टेशन से नजीबाबाद चौराहा होते हुए तहसील परिसर में पहुंचे। कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील में भाजपाइयों ने सभा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की सरकार में कोटद्वार जिले की घोषणा के बाद हुए शासनादेश को कांग्रेस सरकार ने आते ही रद्द कर दिया। अब कोटद्वार को जिला बनाने के बजाय नैनीडांडा को जिला बनाने का बयान दिया जा रहा है। कहा कि भाजपा नैनीडांडा जिले के विरोध में नहीं है। जिस क्षेत्र की जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है वहां की चिंता पहले होनी चाहिए। कहा कि सरकार में ताकत है तो तुरंत दोनों जिलों की घोषणा करे, लेकिन यह सिर्फ जनता को भ्रम में डालने के लिए बयानबाजी ही की जा रही है।
लालढांग चिलरखाल मार्ग को भाजपा सरकार में स्वीकृत करने के साथ काम भी शुरू कर दिया गया था। 11 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद काम बंद कर दिया गया।

अब इसके एक तरफ फ्लाइओवर बनाने की बात की जा रही है, दूसरी ओर सरकार इसे राजाजी टाइगर के बफर जोन में शामिल कर रही है। ऐसे में फ्लाइओवर तो दूर वहां कोई पैर भी नहीं रख सकेगा। रावत ने कहा कि श्रेय लेने के चक्कर में स्थानीय जनता को  विकास से महरूम रखा जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान ने भी विचार रखे। इस मौके पर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कोटद्वार को जिला बनाने की मांग करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नैनीडांडा को जिला बनाने के बयान का विरोध किया गया।


इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष मंगतराम अग्रवाल, शैलेंद्र बिष्ट, भुवनेश खर्कवाल, बीडीसी सदस्य ओम प्रकाश सुंद्रियाल, जिला पंचायत सदस्य सुधा सती, कृष्ण नेगी, इंद्रेश भाटिया, उमेश गौड़, वीरेंद्र रावत, प्रवीन पुरोहित, जगमोहन रावत, राजेंद्र प्रसाद अंथवाल, हर्षवर्द्धन बिंजोला, बलदेव नेगी, विजय प्रकाश ध्यानी, कैलाश थलेड़ी, अनिल सती, कुलदीप अग्रवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed