फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   BJP-Congress clash for the post of President

भाजपा से शांति देवी और कांग्रेस से कैलाश चंद्र ने दाखिल किया नामांकन

Sat, 02 Nov 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
BJP-Congress clash for the post of President
जनपद पौड़ी के जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होनी तय है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा से शांति देवी और कांग्रेस से कैलाश चंद्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस से मेहरबान सिंह नेगी और भाजपा से रचना देवी ने नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन

शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में जिपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पदों पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें दो अध्यक्ष और दो उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शामिल रहे। अध्यक्ष पद पर भाजपा से बीरोंखाल ब्लाक स्थित जिला पंचायत सीट बमराड़ी से सदस्य शांति देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन में सीला सीट से सदस्य दिनेश प्रस्तावक और चांदपुर सीट से सदस्य अमन अनुमोदक रहे। भाजपा से उपाध्यक्ष पद के लिए कोट ब्लाक की जिपं सीट धौलकंड़ी से सदस्य रचना देवी ने नामांकन किया। बीरोंखाल की बाड़ाडांडा सीट से सदस्य सरिता उनकी प्रस्ताव और थलीसैण ब्लाक के टीला सीट से सदस्य गणेश सिंह अनुमोदक रहे। कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर खिर्सू ब्लाक के ग्वाड़ सीट से सदस्य कैलाश चंद्र ने नामांकन किया। पौड़ी ब्लाक की ल्वाली सीट से सदस्य कुलदीप सिंह प्रस्तावक और थलीसैण की नौड़ी सीट से सदस्य सविता देवी अनुमोदक रही। उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस से पौड़ी ब्लाक के डोभ-श्रीकोट सीट से सदस्य मेहरबान सिंह नेगी ने नामांकन किया। कल्जीखाल ब्लाक के गड़कोट सीट से सदस्य संजय डबराल उनके प्रस्तावक और कोट ब्लाक के कठूड़ सीट से सदस्य मुकेश बिष्ट अनुमोदक रहे। आरओ/जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर दाखिल किए गए सभी नामांकन सही पाए गए हैं। इस अवसर पर एआरओ सुनील कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेद प्रकाश, मुकेश रयाल, एमएम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed