फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Birla Campus Srinagar and DAV Dehradun reached the final

बिड़ला परिसर श्रीनगर और डीएवी देहरादून पहुंचे फाइनल में

Mon, 21 Nov 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Birla Campus Srinagar and DAV Dehradun reached the final
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। सेमीफाइनल मुकाबले में बिड़ला परिसर श्रीनगर और डीएवी (पीजी) देहरादून विजेता रहे। मंगलवार को दोनों टीमों में खिताबी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने किया। उद्घाटन मैच बिड़ला परिसर और एमकेपी देहरादून के बीच खेला गया। इसमें बिड़ला परिसर ने जीत दर्ज की। दूसरे मैच में डीबीएस देहरादून और एसआरटी परिसर टिहरी के बीच मुकाबला हुआ जिसमें डीबीएस देहरादून जीता। तीसरा मैच में बीजीआर परिसर ने ओमकारानंद प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान ऋषिकेश को हराया। बिड़ला परिसर, बीजीआर परिसर पौड़ी, डीएवी और डीबीएस ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में डीएवी और डीबीएस में मुकाबला हुआ। इसमें डीएवी फाइनल में पहुंची। दूसरे सेमीफाइनल में बिड़ला परिसर ने बीजीआर परिसर को हराया। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि प्रो. आरसी भट्ट, विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर नेगी, मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी, खेल निदेशक एसएस बिष्ट, पर्यवेक्षक प्रो. राजपाल नेगी, चयनकर्ता शिव रतन सिंह रावत, आयोजक सचिव श्रीमती वंदना डोभाल, क्रीड़ा सचिव डॉ. हीरा लाल यादव, डॉ. मुकुल पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed