{"_id":"69453530c3a2be171c005246","slug":"birendra-received-the-sparsh-ganga-shikshashree-award-pauri-news-c-51-1-pri1002-112561-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बीरेंद्र दत्त गोदियाल को मिला स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बीरेंद्र दत्त गोदियाल को मिला स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार
Fri, 19 Dec 2025 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 19 Dec 2025 04:51 PM IST
विज्ञापन
लेखक गांव देहरादून में स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार प्राप्त करते समलौंण आंदोलन के प्रणेता ब
पौड़ी। पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए समलौंण आंदोेलन के प्रणेता व सहायक अध्यापक बीरेंद्र दत्त गोदियाल को स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार -2025 से सम्मानित किया गया है। प्रसिद्ध पर्यावरणविद और पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत व आरुषि निशंक ने उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा।
स्पर्श गंगा अभियान, नमामि गंगे, हिमालयन एजुकेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी (हर्डस), एचएनबी केंद्रीय विवि श्रीनगर, कुमांऊ विवि नैनीताल, स्पर्श हिमालयीय विवि देहरादून की संयुक्त पहल पर लेखक गांव देहरादून में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां पर्यावरण व संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, आपदा प्रबंधन व रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में विशिष्ट योगदान देने वाले शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। गोदियाल ने बताया कि स्पर्श गंगा अभियान के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व सीएम व पूर्व केंद्रीय शिक्षामंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की ओर से बीते 17 दिसंबर को स्पर्श गंगा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पर्यावरण के क्षेत्र में सहारानीय कार्य करने के लिए पांच शिक्षाविदों को स्पर्श गंगा शिक्षाश्री और पांच को स्पर्श गंगा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।