फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bina in Kotdwar and Anjana in Srinagar became divisional president

कोटद्वार में बीना व श्रीनगर में अंजना बनी मंडल अध्यक्ष

Mon, 14 Dec 2020 06:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Bina in Kotdwar and Anjana in Srinagar became divisional president
भाजपा महिला मोर्चा की सभी मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष नीलम मैंदोलिया ने सभी 24 मंडलों की कार्यकारिणी घोषित कर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कोटद्वार में बीना और श्रीनगर में अंजना को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अभी से जुटने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम मैंदोलिया ने बताया कि मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व विधायक यमकेश्वर ऋतु खंडूड़ी, जिलाध्यक्ष संपत रावत, मोर्चा जिला प्रभारी सुमनलता ध्यानी, जिला महामंत्री जंग बहादुर की संस्तुति से जिला कार्यकारिणी विस्तार व मंडल कार्यकारिणी घोषित की गई है। रिखणीखाल मंडल में रिंकी देवी, जयहरीखाल में सुनीता देवी, नैनीडांडा में प्रकीर्ण नेगी, पोखाल में पुष्पा देवी, यमकेश्वर में संतोषी बडोला, दुगड्डा में अनीता गौड़, स्वर्गाश्रम में बिनीता नौटियाल, द्वारीखाल में शोभा नैथानी, कोटद्वार नगर में बीना रावत, कोटद्वार भाबर में पूनम खंतवाल को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। कहा कि कालागढ़ में मीनाक्षी चौधरी, पौड़ी नगर में कमलेश पंवार, कल्जीखाल में यशोदा देवी, कोट में रीना रौथाण, पौड़ी ग्रामीण में ज्योति सुंदरियाल, बीरोंखाल में सुभद्रा देवी, पोखड़ा में चांदनी देवी, एकेश्वर में चम्फा देवी, सतपुली में शकुंतला देवी, खिर्सू में मीना गैरोला, पाबौ में पुष्पा नेगी, पैठाणी में प्रियंका रावत, थलीसैंण में हेमा देवी, श्रीनगर में अंजना डोभाल को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष मैंदोलिया ने बताया कि जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मीनाक्षी भंडारी, रानी नेगी, मीनू डंगवाल, कौशल्या भट्ट को उपाध्यक्ष, जयंती कुंवर व शशि केष्टवाल को महामंत्री, हेमंती गुंसाई, रजनी मौर्य, अनीता, लक्ष्मी रावत, रंजना बडोला को मंत्री, संगीता डोभाल को कोषाध्यक्ष, संगीता रावत को मीडिया प्रभारी, प्रीति कुलाश्री को सोशल मीडिया प्रभारी व कविता पोखरियाल को सह मीडिया प्रमुख बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed