{"_id":"64edd68e05c8ca083c04fcae","slug":"bhagwati-memorial-public-school-won-the-basketball-competition-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-1220-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: भगवती मैमोरियल पब्लिक स्कूल ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: भगवती मैमोरियल पब्लिक स्कूल ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग व रोटरी क्लब ने किया आयोजन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग व रोटरी क्लब श्रीनगर की ओर से आयोजित दो दिवसीय बास्केटबाल बालक वर्ग की प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में भगवती मैमोरियल पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में सेंट थेरेसास स्कूल उपविजेता रहा। इस दौरान व्यायाम शिक्षक सतीश बलूनी को सम्मानित किया गया।
मंगलवार को गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में आयोजित बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन विवि के खेल निदेशक डाॅ. एसएस बिष्ट व विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब के सचिव डाॅ. केके गुप्ता ने किया। बास्केटबाल बालक वर्ग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भगवती मैमोरियल पब्लिक स्कूल व सेंट थेरेसास स्कूल श्रीनगर के बीच खेल गया। जिसमें भगवती मैमोरियल पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भगतवती मैमोरियल पब्लिक स्कूल के तेज प्रकाश को दिया गया।
फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सेंट थेरेसास स्कूल के मनीष को नवाजा गया। कार्यक्रम में आयोजन सचिव डाॅ. गुरदीप सिंह ने कहा, विभाग भविष्य में लगातार खेलो के आयोजन करता रहेगा। आयोजन की अध्यक्षता बीपीएड विभागाध्यक्ष डाॅ. हीरा लाल यादव व संचालन डाॅ. मुकुल पंत ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सहायक खेल निदेशक मोहित बिष्ट, नरेश नौटियाल, बॉबी काला, अनूप घिल्डियाल, ओपी गोदियाल, डाॅ. विनीत पोस्ती, डा. घनश्याम सिंह ठाकुर, वंदना डोभाल, रमेश रावत, केशर कोटियाल, विकास घिल्डियाल, नरेंद्र पुरी, अजहर हुसैन, रोहित ममगाईं मौजूद रहे।