फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   BEO raids private school in Paithani for ignoring standards

Pauri News: मानकों की अनदेखी पर पैठाणी के निजी स्कूल पर बीईओ का छापा

Sun, 18 Feb 2024 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
BEO raids private school in Paithani for ignoring standards
पौड़ी। खंड शिक्षाधिकारी थलीसैंण ने पैठाणी क्षेत्र के एक निजी स्कूल को शिक्षा का अधिकार की सुसंगत नियमों व मान्यता की शर्तों का उल्लंघन करने पर संचालक को दोषी पाया है। बीईओ ने मामले में विभिन्न बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार कर मुख्य शिक्षाधिकारी को कार्रवाई की संस्तुति के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बीईओ विवेक पंवार ने बताया कि पैठाणी के केडब्ल्यूएमएम हाईस्कूल की जांच में घोर अनियमितताएं मिली हैं। उन्हाेंने पाया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को एक ही दुकान से ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। इतना ही नहीं स्कूल में सात अप्रशिक्षित शिक्षक रखने की बात सामने आई है। जबकि स्कूल में शासकीय आदेशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। बीईओ ने बताया कि स्कूल में खेल मैदान को बच्चों की संख्या के अनुपात में नहीं बनाया गया। बीईओ ने बताया कि जांच के दौरान स्कूल में दिव्यांग छात्र के लिए अलग शौचालय, भौतिक संसाधन व लैब नियमानुसार नहीं होना समेत स्कूल भवन का सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त नहीं होना पाया गया। बीईओ पंवार ने 20 बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए मुख्य शिक्षाधिकारी को भेज दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed