{"_id":"5e1b4c708ebc3e878e3835ca","slug":"behedkhal-became-a-kabaddi-champion-pauri-news-drn332533641","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ाखाल बना कबड्डी चैपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी के घंडियाल में कबड्डी की चैंपियन टीम को पुरस्कार प्रदान करते विधायक मुकेश कोली।
- फोटो : PAURI
Link Copied
कल्जीखाल ब्लाक के घंडियाल में शौर्य चक्र विजेता शहीद मनीष पटवाल व स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित युवा महोत्सव का समापन हो गया है। महोत्सव के अंतिम दिन लोकगायक जितेंद्र जैरवाण व लोक गायिका काजल भट्ट की प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर झूमें। इस दौरान आयोजित कबड्डी का खिताब बहेड़ाखाल ने अपने नाम किया।
विज्ञापन
रविवार को घंडियाल में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मुकेश कोली ने किया। इस मौके पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन को आदर्श बताते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कोली ने शौर्य चक्र विजेता शहीद मनीष पटवाल के गांव सुराल को यातायात सुविधा से जोड़ने की घोषणा की। उन्होंने शहीद के पिता जगमोहन सिंह पटवाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। महोत्सव में कबड्डी का फाइनल मुकाबला बहेड़ाखाल व पैडुलस्यूं की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें बहेड़ाखाल पैडुलस्यूं को पराजित कर चैंपियन बना। कार्यक्रम में लोकगायक जितेंद्र जैरवाण ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुरूआत की। उन्होंने दादू मेरा उल्यार्या जिकुड़ी सहित अनेक गीतों की प्रस्तुतियां दी। लोक गायिका काजल ने दैण होया म्यारा खैरालिंग देवता की स्तुति की। सुरजीत पंवार व आराधना रावत ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। जीआईसी कांसखेत के छात्र-छात्राओं ने भी लोकगीत, लोकनृत्य की प्रस्तुतियों पर सराहना बटोरी। संचालन सुदामा प्रसाद कपटियाल ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख कल्जीखाल अनिल नेगी, अति विशिष्ट अतिथि जिपं सदस्य कड़ाकोट सजंय डबराल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा रावत, जगत किशोर बड़थ्वाल, मण्डल अध्यक्ष कल्जीखाल अशोक डुकलान, युवा संगठन समिति अध्यक्ष अजय मोहन नेगी, पूर्व सैनिक संगठन समिति अध्यक्ष कै. नरेंद्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान गढ़कोट प्रिया रावत, जगमोहन डांगी, विकास कुमार, राकेश रावत, संतोष नैथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।