{"_id":"6a00866a8799a58a340a15ad","slug":"be-cautious-of-those-who-go-door-to-door-asking-for-money-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-122546-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: घर-घर जागर पैसा मांगने वालों से रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: घर-घर जागर पैसा मांगने वालों से रहें सतर्क
Sun, 10 May 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 10 May 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। शहर में इन दिनों धर्म के नाम पर घर-घर जाकर पैसा मांगने वाले लोगों की गतिविधियों से स्थानीय लोग परेशान हैं। इस संबंध में पार्षद शुभम प्रभाकर ने लोगों से सतर्क रहने और बिना सत्यापन किसी को भी आर्थिक सहायता न देने की अपील की है। पार्षद ने बताया कि कुछ लोग खुद को राजस्थान से आया हुआ बताकर शहर के विभिन्न वार्डों में घूम रहे हैं और लोगों से रकम की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यह एक संगठित गिरोह भी हो सकता है। इसमें कई महिलाएं बच्चों समेत शामिल हैं। ऐसे में नागरिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित महिलाओं को सख्त हिदायत देकर भेज दिया गया है। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस को देने की अपील की। संवाद