फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Badrinath Highway remained blocked at six places

छह स्थानों पर बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे

Fri, 20 Aug 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway remained blocked at six places
श्रीनगर - बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमधार में खुलने पर इस तरह से हुआ आवागमन शुरू - फोटो : SHRINAGAR
बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह मलबा आने का सिलसिला फिर से जारी हो गया है। मलबा आने के कारण हाईवे ऋषिकेश से सिरोहबगड़ के बीच 6 से अधिक स्थानों पर घंटों अवरुद्ध रहा। राजमार्ग बाधित होने पर पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से वाहनों की आवाजाही कराई। हालांकि लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने यातायात बहाल कर दिया है लेकिन पत्थरों का गिरना जारी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बारिश के साथ ही बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी, शिवमूर्ति, बागवान और चमधार समेत अन्य स्थानों पर मलबा आना शुरू हो गया। सौड़पानी और सकनीधार समेत कुछ स्थानों पर पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इससे यातायात अवरुद्ध हो गया। हाईवे बाधित होने से जगह-जगह वाहन फंस गए। कुछ स्थानों पर वाहन बोल्डरों की चपेट मेें आने से बाल-बाल बचे। पीडब्लूडी एनएच खंड ने मशीनें लगाकर मलबा हटाने का काम शुरू किया। अपराह्न साढ़े तीन बजे तक सभी स्थानों से मलबा हटाकर हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया है लेकिन पत्थर लगातार गिर रहे हैं। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता बीआर मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में हाईवे पर यातायात चालू है। संवेदनशील स्थानों पर मशीनें खड़ी हैं। मलबा आने पर तत्काल मलबा हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed