फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Badrinath Highway opens in Parrot Valley after six days

तोता घाटी में छह दिन बाद खुला बदरीनाथ हाईवे

Fri, 24 Jul 2020 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway opens in Parrot Valley after six days
ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास यातायात हुआ बहाल - फोटो : SHRINAGAR
तोता घाटी में बदरीनाथ हाईवे 6 दिन बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाया है। पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और निर्माणदायी एजेंसी ने लगभग 140 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार देर शाम को हाईवे खोल दिया। हाईवे खुल गया है, लेकिन यहां आवाजाही में अभी भी खतरा बना है।
विज्ञापन

देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच तोता घाटी में ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत रोड कटिंग के दौरान 18 जुलाई की सुबह हाईवे का लगभग 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था, जिससे आवाजाही ठप हो गई थी। लोगों को 30 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर मलेथा-टिरी-नरेंद्रनगर मोटर मार्ग से गंतव्य को जाना पड़ रहा था। पीडब्लूडी ने हाईवे खोलने के लिए पहाड़ की कटिंग शुरू की, लेकिन खराब मौसम की वजह से बार-बार काम बाधित होता रहा। कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार बृहस्पतिवार देर शाम को बदरीनाथ हाईवे तोताघाटी में खोल दिया गया। शुक्रवार सुबह यहां से वाहनों का संचालन शुरू हो गया। पीडब्लूडी एनएच खंड श्रीनगर के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि हाईवे खोल दिया गया है, लेकिन यहां भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को आगाह किया गया है। बारिश होने पर कभी भी भूस्खलन हो सकता है।
विज्ञापन

ब्लास्ट कर तोड़ रहे चट्टान
श्रीनगर/देवप्रयाग। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत तोताघाटी में जिला प्रशासन की विशेष अनुमति लेकर ब्लास्ट कर चट्टान तोड़ी जा रही है। इसे देखते हुए टिहरी प्रशासन ने बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी, जबकि छोटे वाहनों को सिर्फ दिन के वक्त आवागमन की अनुमति दी हुई है। अब यहां पर छोटे वाहनों का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed