फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Badrinath Highway collapses in Devprayag

देवप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे के पुश्ते धंसे

Mon, 26 Jul 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway collapses in Devprayag
देवप्रयाग बस अड्डे के समीप ध्वस्त पुश्ते की मरम्मत करते मजदूर - फोटो : SHRINAGAR
नगर क्षेत्र में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर चारधाम परियोजना के तहत लगाए गए पुश्ते बारिश से धंसने लगे हैं। ऐसे में यहां आवाजाही खतरनाक हो गई है। लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड क्षतिग्रस्त पैच की कामचलाऊ मरम्मत कर रहा है। पुश्ता ढहने से देवप्रयाग नगर के आधे हिस्से में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। जल संस्थान ने जलापूर्ति के लिए टैंकर की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

नगर में बदरीनाथ हाईवे पर कराए गए निर्माण कार्यों की पोल बरसात में खुलने लगी है। यह पुश्ते पहली बारिश नहीं झेल पाए हैं। नगर क्षेत्र में कृष्ण चौरी के पास हाईवे का पुश्ता ढह गया। पुश्ता ढहने से इसके नीचे केशव पालीवाल के घर को भी खतरा हो गया है। साथ ही करीब 5 मीटर सड़क धंस गई है। पीड़ित केशव के अनुसार पीडब्लूडी की ओर से यहां मनमाने तरीके से काम कराने से यह नौबत आई है। बस अड्डे के पास भी लगभग 15 मीटर पुश्ता धंस गया है, जिसकी वर्तमान में मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन

पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि पहली बरसात व कई जगह पाइप लाइनों से पानी के रिसाव की वजह से पुश्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं। देवप्रयाग का यह क्षेत्र पहले से ही भूधंसाव प्रभावित रहा है। सभी स्थानों पर ठेकेदार को तत्काल मरम्मत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed