फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Attempt to enter Vice Chancellor's office, students clashed with security personnel

Pauri News: कुलपति कार्यालय में घुसने की कोशिश, छात्रों की सुरक्षा कर्मियों से हुई नोकझोंक

Fri, 25 Aug 2023 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 25 Aug 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Attempt to enter Vice Chancellor's office, students clashed with security personnel
गढ़वाल विवि : प्रवेश में उत्तराखंड के छात्रों को 50 फीसदी आरक्षण देने की मांग को लेकर आंदोलित है जय हो छात्र संगठन
विज्ञापन

विवि प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, आत्मदाह की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। गढ़वाल विवि में सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश में उत्तराखंड के छात्रों को 50 फीसदी आरक्षण देने समेत तीन सूत्री मांग को लेकर जय हो छात्र संगठन के छात्रों ने कुलपति कार्यालय में घुसने की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों को रोकने का प्रयास किया तो उनके बीच जमकर नोकझोंक हुई। आंदोलित छात्रों ने विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिए आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
छात्रनेता वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि गढ़वाल विवि से यूजी करने वाले छात्रों को पीजी कक्षाओं में प्रवेश में 5 प्रतिशत वैटेज देने, विवि में रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश देने आदि की मांग की जा रही है लेकिन विवि प्रशासन व केंद्र सरकार छात्रों की मांगों की उपेक्षा कर रहा है। कहा कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आत्मदाह कर लूंगा। इसके बाद छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर छात्रहित में जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में छात्रनेता कैवल्य जखमोला, सुधांशू थपलियाल, पुनीत अग्रवाल, समीर राणा, काव्या मुयाल, निकिता मेवाड़, नरेंद्र रावत, सक्षम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

छात्रसंघ का पांचवें और अभाविप का चौथे दिन जारी रहा धरना

श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर प्रवेश द्वार पर छात्रसंघ का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन और अभाविप का कुलपति कार्यालय परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन जारी रहा। इस दौरान उन्होंने विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे छात्र नेता

चंबा (टिहरी)। गढ़वाल केंद्रीय विवि में रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश देने और सीयूईटी में उत्तराखंड के छात्रों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने सहित नौ सूत्री मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। छात्र नेताओं ने कहा कि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में धरने पर डटे एबीवीपी से जुड़े छात्र नेताओं ने संयुक्त विवि प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के कारण उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं को भौगोलिक परिस्थितियों के कारण केंद्रीय विवि में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने स्नातकोत्तर कक्षाओं में पूर्व की भांति पांच प्रतिशत कैंपस वेटेज देने, खेल मैदान के लिए बजट स्वीकृत करने, परिसर में एंबुलेंस की सुविधा प्रदान करने, विज्ञान संकाय का निर्माण, परिसर में वाई-फाई की सुविधा देने आदि की मांग की। धरने पर बैठने वालों में एबीवीपी के जिला संयोजक गौतम मखलोगा, छात्र संघ महासचिव नितीश कोठारी, परिसर अध्यक्ष अंशुल भंडारी, आशीष राणा, राजवीर, अमन सुयाल, तोशीबा मियां, अजय चमोली, अनुराग मखलोगा, नम्रता, नीरज, वैभव, आयुष नेगी, अनुज सजवाण आदि छात्र-छात्राएं शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed