फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ashiya, Aarushi and Shreyasi topped in painting and drawing competition

Pauri News: चित्रकला व रेखांकन प्रतियोगिता में आशिया, आरुषि व श्रेयसी अव्वल

Sun, 08 Dec 2024 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Ashiya, Aarushi and Shreyasi topped in painting and drawing competition

विज्ञापन
पौड़ी। उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट पौड़ी की ओर से धरणीधर चंदोला चित्रकला प्रतियोगिता, बी. मोहन नेगी रेखांकन प्रतियोगिता, राजेन्द्र रावत ''''राजू’ स्मृति निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता चित्रकला व रेखांकन प्रतियोगिता में बेटियों ने बाजी मारी। चित्रकला के प्राथमिक वर्ग में आशिया, जूनियर वर्ग में आरुषि और सीनियर वर्ग रेखांकन प्रतियोगिता में श्रेयसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा आगामी 15 दिसंबर को की जाएगी।



रविवार को डीएवी इंटर कॉलेज पौड़ी परिसर में चित्रकार धरणीधर चंदोला, बी. मोहन नेगी व जन संघर्षों की आवाज राजेन्द्र रावत राजू की स्मृति में धरणीधर चंदोला चित्रकला प्रतियोगिता, बी. मोहन नेगी रेखांकन प्रतियोगिता, राजेन्द्र रावत ''''राजू’ स्मृति निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

चित्रकला के प्राथमिक वर्ग में सेंट जेम्स स्कूल की आशिया प्रथम, केंद्रीय विद्यालय की अनुकृति द्वितीय व राप्रावि नंबर-5 की निहारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में जीजीआईसी पौड़ी की आरुषि ने पहला, राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिमली की आयुषी ने दूसरा व जीजीआईसी पौड़ी की मानसी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की रेखांकन प्रतियोगिता में सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी की श्रेयसी पहले, केंद्रीय विद्यालय की आरुषी दूसरे और जीजीआईसी पौड़ी की दिशा जाटव तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा प्रत्येक प्रतियोगिता में पांच-पांच सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। ट्रस्ट के महासचिव नरेश नौडियाल ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता का परिणाम आगामी 15 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। इस दौरान चित्रकला व रेखांकन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

चित्रकला प्रतियोगिता ललित बिजल्वाण, आशीष नेगी, रेखांकन प्रतियोगिता त्रिलोक नेगी व वीरेंद्र जदली एवं निबंध प्रतियोगिता मनोहर चमोली मनु व सुनील कुमार के संयोजन में संपन्न हुई। आशीष नेगी, त्रिलोक नेगी, हरेन्द्र, आशीष मोहन नेगी, वीरेंद्र जदली निर्णायक रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि स्काउट गाइड के जिला सचिव केशर सिंह असवाल व नागरिक मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर ट्रस्टी रवि रावत, प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज बालेश्वर, प्रशांत नेगी, मदन मोहन, जसपाल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed