फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Asha workers stood on dharna at Tehsil Headquarters

तहसील मुख्यालय में धरने पर डटीं आशा कार्यकर्ता

Fri, 13 Aug 2021 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Asha workers stood on dharna at Tehsil Headquarters
तहसील मुख्यालय में धरने पर डटीं आशा कार्यकर्ताविकासखंड की आशा कार्यकर्ता शुक्रवार को 11वें दिन भी धरने पर डटी रहीं। सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार और विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग की सबसे छोटी इकाई हैं। सरकार की ओर से गांव के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी उनको सौंपी गई है लेकिन 16 वर्षों की निरंतर सेवा के बाद अब तक सरकार ने उनके भविष्य के बारे में नहीं सोचा है। इस मौके पर आशा संगठन की ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी जोशी, संगीता बिष्ट, विजय लक्ष्मी गैरोला, सरस्वती चौहान, पार्वती भट्ट, अनिता रावत, गोदांबरी, विनिता, सुषमा खत्री, मीनाक्षी, छुन्ना देवी, शकुंतला, रजनी, उर्मिला, रेखा, मंजू, अनिता भंडारी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed