फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   ASHA workers have not got security during the corona transition

कोरोना संक्रमण काल में आशा कार्यकर्ताओं को नहीं मिली है सुरक्षा

Fri, 24 Jul 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers have not got security during the corona transition
पौड़ी। कोरोना संक्रमण काल में आशा कार्यकर्ता बिना संसाधानों के प्रतिदिन मात्र 33 रुपये मानदेय पर कार्य कर रही है। बावजूद इसके वह ग्रामीण स्तर पर बेहतर कार्य कर रही हैं। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है प्रशासन की ओर से मास्क सैनिटाइजर जैसी सुविधाए नहीं दी गई हैं, जबकि थर्मल स्केनर, पीपीई किट सहित अनेक सुविधाए दिए जाने की बात हो रही है। जबकि धरातल पर हम बिना सुरक्षा उपकरणों के ही सेवाएं दे रही हैं। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यालय पौड़ी में आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर संगठन की ब्लाक अध्यक्ष सावित्री देवी ने कहा कि सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण काल के दौरान की जा रही सेवाओं के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह एक हजार राशि दिए जाने की घोषणा की गई थी। लेकिन आज तक यह राशि उन्हें नहीं
विज्ञापन

मिली है। सावित्री देवी ने कहा कि प्रशासन की ओर से हमें थर्मल स्केनर, पीपीई किट तो छोड़िए मास्क, सैनिटाजर, फेसकवर जैसी मूलभूत सुविधाएं तक प्रदान नहीं की गई है। कार्यकर्ताओं को स्वयं के खर्चें पर मास्क, सैनिटाइजर खरीदने पड़ रहे हैं। संगठन की उपाध्यक्ष संतोषी देवी व मीडिया प्रभारी बबीता नौटियाल ने कहा कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जा कर प्रवासियों से मिल रही हैं, लेकिन आशा कार्यकर्ताओं को थर्मल स्क्रीनिंग मशीन तक नहीं दी गई हैं। जिससे आशा कार्यकर्ता केवल हाल चाल पूछने तक ही
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमित है। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में 18 आशा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमित हैं, जबकि चार आशा कार्यकर्ताओं की मौत भी हो चुकी है। लेकिन सरकार उनकी सुरक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस अवसर पर धनु डोभाल, ज्योति देवी, कविता नेगी, विधाता देवी, जमुना देवी, प्रियंका बहुगुणा, आफरोज, सपनापाल, लाजवंती देवी, रेखा नौडियाल व हेमलता बिष्ट आदि शामिल थे।
------------------------------
मनोहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed