फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Asha Devi of Pokhrigaon School tops in district level cooking art.

Pauri News: जिलास्तरीय पाक कला में पोखरीगांव स्कूल की आशा देवी अव्वल

Thu, 19 Dec 2024 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Asha Devi of Pokhrigaon School tops in district level cooking art.
पौड़ी। जिलास्तरीय पाक कला प्रतियोगिता में भोजन माताओं की ओर से विभिन्न प्रकार के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों को परोसा गया। शिक्षा विभाग की पहल पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) के तहत हुई प्रतियोगिता में जनपद के 14 विकासखंडों की भोजन माताओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें पाबौ ब्लॉक के राप्रावि पोखरीगांव ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बीआरसी पौड़ी में आयोजित पाक कला प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्त्वाल ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन व उद्देश्यों पर रोशनी डाली। बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को परोसे जाने वाले व्यंजनों की गुणवत्ता व पोषण का भी मूल्यांकन किया जाता है। बताया कि प्रतियोगिता के तहत 14 ब्लॉकों से 14 भोजन माताओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें भोजन माताओं ने गहत का फाणा, दाल की पकौड़ी, झंगोरा आदि व्यंजनों पर पहाड़ी तड़का लगाया। प्रतियोगिता में पाबौ ब्लॉक के राप्रावि पोखरीगांव की भोजनमाता आशा देवी ने प्रथम, राप्रावि भादसी यमकेश्वर की संगीता देवी ने दूसरा व राउप्रावि गुमखाल द्वारीखाल ब्लॉक की गोदाम्बरी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पाक कला में सीमा चौहान, डॉ. श्वेता नवानी व उषा रावत निर्णायक रहे। इस मौके पर जनपद समन्वयक प्रमोद रावत, नवीन डोभाल, नवीन भट्ट, सुनील चमोली और विमल नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed