फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Applications for UET will be accepted from 27th

Pauri News: यूईटी के लिए 27 से होंगे आवेदन

Fri, 24 Apr 2026 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 24 Apr 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Applications for UET will be accepted from 27th
गढ़वाल विवि की ओर से 2026-27 की अधिसूचना जारी
विज्ञापन




बीएड-एलएलबी समेत पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा अनिवार्य

संवाद न्यूज एजेंसी,



श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (यूईटी) की अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों तथा 50 से अधिक संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, बीलिब, एमलिब, एलएलबी सहित समस्त स्नातकोत्तर डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा अनिवार्य होगी।

विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित करीब 14 स्कूलों में कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन, इंजीनियरिंग, जीवन विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, शिक्षा, विधि एवं सामाजिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों के अनेक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इन सभी में प्रवेश यूईटी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विश्वविद्यालय ने आगामी सत्र से एक वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम भी शुरू किए हैं। इनमें वही अभ्यर्थी प्रवेश के पात्र होंगे जिन्होंने चार वर्षीय स्नातक (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) कार्यक्रम पूरा किया हो। इसे उच्च शिक्षा को अधिक लचीला और शोध आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए 27 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 मई है। प्रवेश परीक्षा समन्वयक डॉ. प्रीतम सिंह नेगी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी जिसे समर्थ पोर्टल के माध्यम से पूरा किया जाएगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित है। एक अभ्यर्थी अधिकतम तीन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकता है। प्रवेश परीक्षा केंद्र श्रीनगर, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, ऋषिकेश और रुड़की में बनाए जाएंगे। अंतिम चयन मेरिट, सीटों की उपलब्धता और अन्य पात्रता शर्तों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed