फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Aparajita raise voice against crime

अपराध में वृद्धि और अपराधियों को प्रोत्साहन देती है चुप्पी

Sun, 29 Dec 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Aparajita raise voice against crime
एसआई रीना वर्मा - फोटो : SHRINAGAR
बालिका शिक्षा और सुरक्षा पर नगर के चिल्ड्रन एकेडमी हाईस्कूल में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता महिला थाना एसआई रीना वर्मा ने अपने साथ या आसपास किसी भी अन्य महिला के साथ गलत व्यवहार होने पर छात्राओं से आवाज उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारी चुप्पी से अपराध में वृद्धि और अपराधियों को प्रोत्साहन मिलता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है।
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित बालिका जागरूकता गोष्ठी में एसआई रीना वर्मा ने कहा कि चुप्पी से अपराध और अपराधी को बल मिलता है। अगर कहीं भी बालिका के साथ कोई अपराध होता है या कोशिश की जाती है तो उसका विरोध करें। घर में भी अगर उनके साथ भेदभाव होता है तो चुप न रहे। कहा कि पढ़ाई का उद्देश्य नौकरी पाना ही नहीं बल्कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना और आदर्श जीवन जीना है। एसआई वर्मा ने बालिकाओं के साथ हो रहे अपराधों के उदाहरण देते हुए बताया कि बालिकाओं के साथ अधिकतर अपराध अपने ही परिचितों द्वारा किए जाते है, लेकिन लोकलाज के डर यह मामले दबा दिए जाते है। ऐसे में कई बच्चियां मानसिक तनाव को झेलती है। कहा कि ऐसे में अपने माता-पिता या शिक्षक की मदद लें। इसके अलावा टोलफ्री नंबर 1090, 100 व 108 पर कॉल कर सकते है। उन्होंने छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि फेसबुक पर अपनी फोटो और वीडियो न भेजे। आज कल सबसे अधिक लोग साइबर क्राइम के शिकार हो रहे है। इसके अलावा अपरिचित लोगों से सावधान रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य सरला राणा, पूनम जैन, ममता जोशी, कॉस्टेबल हेमलता व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन

- सरकार की ओर से महिला व बालिका सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए गए है। इसके बाद भी अपराध बढ़ रहे है। बालिकाओं के साथ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए कठोर कानून के साथ ही शीघ्र दोषियों को सजा दी जानी चाहिए। - सरला राणा, प्रधानाचार्य चिल्डं्रस एकेडमी हाईस्कूल श्रीनगर।

श्रीनगर चिल्ड्रंस एकेडेमी स्कूल मे अपराजिता महाभियान के प्रतिभागी

श्रीनगर चिल्ड्रंस एकेडेमी स्कूल मे अपराजिता महाभियान के प्रतिभागी- फोटो : SHRINAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed