{"_id":"611282d98ebc3e7b3357a244","slug":"answer-sought-from-11-officers-on-slow-pace-of-development-works-pauri-news-drn387084038","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की धीमी गति पर 11 अफसरों से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की धीमी गति पर 11 अफसरों से मांगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों में हीलाहवाली बरतने पर जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने अधिकारियों को फटकार लगाई है। डीएम ने विकास कार्यों की धीमी गति वाले लोनिवि निर्माण खंड, एलोपैथिक चिकित्सा, प्राथमिक शिक्षा, उद्यान, वन, कृषि, पर्यटन, राजकीय सिंचाई, पेयजल निगम, ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया। कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विकास भवन सभागार में डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतीत योजना की समीक्षा बैठक ली। डीएम ने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों को समन्वय के साथ बेहतर कार्य करना होगा। डीएम ने विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष बहुत कम धनराशि व्यय करने पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि सभी विभाग अवमुक्त धनराशि को विकास कार्यों पर तय समय में खर्च करें। डीएम ने मुख्यमंत्री घोषणा के प्रकरणों एवं सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के समय से निस्तारण के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एडीएम डा. एसके बरनवाल, डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार, प्रभारी सीडीओ वेद प्रकाश, पीडी डीआरडीए संजीव कुमार राय, डीएसटीओ संजय शर्मा, सीएमओ डा. मनोज शर्मा, डीएचओ डा. नरेंद्र कुमार राणा, डीपीआरओ एमएम खान, खुशाल सिंह नेगी और केएस कोहली आदि शामिल थे।