{"_id":"65d369a0d9b089135f0e4d51","slug":"another-cage-installed-in-parag-area-to-catch-guldar-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-104093-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गुलदार पकड़ने के लिए पराग क्षेत्र में लगाया एक और पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गुलदार पकड़ने के लिए पराग क्षेत्र में लगाया एक और पिंजरा
विज्ञापन
पराग क्षेत्र में मूवमेंट करने वाली बताई जा रही मादा गुलदार
श्रीनगर। वन विभाग के लिए चुनौती बन चुका गुलदार विभागीय टीम के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा है, जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने ग्लास हाउस क्षेत्र से एक पिंजरा हटाकर उसे पराग क्षेत्र में लगाया है। पराग क्षेत्र में अब दो पिंजरे लग चुके हैं।
श्रीनगर समेत आस पास के क्षेत्र में गुलदार का मूवमेंट लगातार बढ़ रहा है, जिसे ट्रैप करने के लिए वन विभाग ने अलग-अलग जगहों पर आठ कैमरे लगाए हैं, जिनमें पिछले कई दिनों से गुलदार का मूवमेंट श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर पराग क्षेत्र में कैद हुआ है। बताया जा रहा है कि पराग क्षेत्र में मादा गुलदार और उसके बच्चे मूवमेंट कर रहे हैं, जो श्रीनगर- पौड़ी रोड से सटे जंगल से बस्ती की तरफ रुख कर रहे हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए रविवार को पराग क्षेत्र के खाद्य गोदाम के समीप एक पिंजरा लगाया गया था।
वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी ने बताया कि पराग क्षेत्र में गुलदार का मूवमेंट काफी अधिक है, जिससे ग्लास हाउस क्षेत्र में लगे दो पिंजरों में से एक को हटाकर पराग क्षेत्र के श्रीनगर-पौड़ी हाईवे के किनारे जंगल में लगाया गया है। गुलदार के पंजों के निशान से यह बात साफ है कि क्षेत्र में मादा गुलदार मूवमेंट कर रही है। गुलदार के मूवमेंट को लेकर वन विभाग नजर बनाए हुए हैं। पराग क्षेत्र में दो पिंजरों के साथ एक पिंजरा ग्लास हाउस और दूसरा ऐठाणा में लगाया गया है। कुल चार पिंजरे अभी हुए हैं। विभागीय टीम के साथ शूटर भी तैनात किया गया है। जल्द ही गुलदार टीम की गिरफ्त में होगा।