फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ankita Bhandari: Signature campaign launched for CBI investigation

अंकिता भंडारी : सीबीआई जांच के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू

Sun, 28 Dec 2025 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 28 Dec 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Ankita Bhandari: Signature campaign launched for CBI investigation
जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी ने गोला बाजार में की सभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। अंकिता भंडारी हत्या मामले में सोशल मीडिया पर प्रसारित नए ऑडियो से जनाक्रोश बढ़ गया है। ऑडियो में ‘गट्टू’ नामक व्यक्ति तथा एक संदिग्ध वीआईपी का उल्लेख है।अब जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी श्रीनगर ने गोला बाजार में सभा की। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच के लिए उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।

अंकिता की माता की ओर से पूर्व में जिस वीआईपी का नाम सार्वजनिक किया गया था वह एक बार फिर चर्चा में आ गया है। ऑडियो में एक पूर्व कैबिनेट मंत्री की ओर से कई लड़कियों की हत्या का जिक्र तथा उत्तराखंड में महिलाओं के लापता होने की घटनाओं का उल्लेख किए जाने से मामला गंभीर हो गया है। अब जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी ने आजीवन कारावास की सजा पाए तीन आरोपियों के साथ-साथ मुख्य आरोपी बताए जा रहे वीआईपी और गट्टू के खिलाफ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सभा में आंदोलनकारी प्रेमदत्त नौटियाल, प्रभाकर बाबुलकर, देवेंद्र फर्स्वाण, राजेंद्र रावत, रेशमा पंवार, मोनिका चौहान, डॉ. मुकेश सेमवाल, सरस्वती देवी, सुमन गोस्वामी, अरुण नेगी सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed