फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Angry villagers did not allow the dead body to be carried by the woman's death

महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने नहीं ले जाने दिया शव

Fri, 03 Jun 2022 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers did not allow the dead body to be carried by the woman's death
पाबौ के भट्टीगांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : PAURI
ब्लाक पाबौ के ग्राम पंचायत भट्टी गांव में गुलदार के हमले में महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव पहुंची टीम को शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने नहीं दिया। इस मौके पर डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका घेराव कर दिया। डीएफओ ने गुलदार को आदमखोर घोषित करने का आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीण शांत हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया गया। डीएफओ ने कहा कि गुलदार को आदमखोर घोषित किए जाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर पिंजरा लगा लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम को भट्टी गांव में एक गुलदार बुजुर्ग समुद्रा देवी को घर से खींचकर जंगल ले गया था। ग्रामीणों ने खोज की तो शव घर से 100 मीटर दूर जंगल में मिला। शुक्रवार को वन विभाग, राजस्व पुलिस व पुलिस टीमें पाबौ ब्लाक के भट्टी गांव पहुंचीं तो भट्टीगांव, सरणा, सपलोड़ी, छानी, ग्वाड़ीगाड़, चौपड़ियूं सहित आस-पास के गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया। इस दौरान ग्रामीण लगातार प्रदर्शन करते रहे। डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका घेराव किया। पाबौ की प्रमुख डा. रजनी रावत व ग्राम प्रधान भट्टी गांव सोनी पंत ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार की दहशत से लोग सहमे हैं। क्षेत्र में 18 दिनों में गुलदार के हमले में यह दूसरी मौत है, जबकि कई घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारा जाए और सपलोड़ी में आक्रोशित ग्रामीणों की ओर से जलाए गए गुलदार के मामले में दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार ने कहा कि गुलदार को आदमखोर घोषित करने को लेकर मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव उत्तराखंड को पत्र भेजा है। पिंजरे में कैद गुलदार को जिंदा जलाने वाली घटना में दर्ज मुकदमा वापस लेने की ग्रामीणों की मांग पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएफओ के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया गया है। इस दौरान एसडीओ गढ़वाल वन प्रभाग राजेंद्र सिंह रावत, वनक्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज पौड़ी अनिल भट्ट, नायब तहसीलदार पौड़ी संजय नेगी, पाबौ पुलिस चौकी प्रभारी दीपक पंवार, पूर्व प्रधान लालमणि पंत, प्रधान सपलोड़ी अनिल कुमार, पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस मनोज रावत, मंडल अध्यक्ष भाजपा दीपक रावत, पूक्षेस सुरेंद्र सिंह, आनंदमणि, पवन, मीरा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed