{"_id":"5f1adf978ebc3e63a04d383d","slug":"angry-people-locked-up-public-works-department-block-office-shrinagar-news-drn350982315","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित लोगों ने लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड कार्यालय पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित लोगों ने लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड कार्यालय पर जड़ा ताला
श्रीनगर पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के कार्यालय मे तालाबंदी करते स्थानीय लोग
- फोटो : SHRINAGAR
Link Copied
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के झूलापुल के समीप टीचर्स कॉलोनी को खतरे की समस्या को लेकर लोगों ने लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के कार्यालय का घेराव कर ताला जड़ दिया। समाधान का आश्वासन मिलने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
शुक्रवार को लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर कार्यालय पहुंचे आक्रोशित लोगों ने जमकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों का कहना था कि ऑलवेदर रोड निर्माण से श्रीनगर के समीप झूला पुल के पास स्थित टीचर्स कॉलोनी खतरे की जद में आ चुकी है। सड़क के चौड़ीकरण से भवनों और आंगनों में गहरी दरारें आ गई है। हर दिन भूस्खलन की संभावना बनी है, जिससे कभी भी जान माल का भारी नुकसान हो सकता है, लेकिन विभाग समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। कार्यालय पर तालाबंदी के बाद एनएच के अधिकारियों और मौके पर पहुंचे तहसील कर्मी व कोतवाल ने आक्रोशित लोगों को समझाया, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि क्षेत्रीय पटवारी की निरीक्षण आख्या शनिवार को एसडीएम के सम्मुख रखी जाएगी। इसके बाद उचित निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर भारती गुसांई, कलावती रावत, वासुदेव कंडारी, सुधा कंडारी, अनिता मैखूरी, प्रणव नैथानी, शरद बंगवाल व राकेश नैथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।