फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Anger over not being invited to the honor ceremony

सम्मान समारोह में न बुलाएं जाने पर आक्रोश

Tue, 09 Nov 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Anger over not being invited to the honor ceremony
सम्मान समारोह में न बुलाए जाने पर राज्य आंदोलनकारियों ने स्थानीय प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। देवप्रयाग क्षेत्र में 16 आंदोलनकारी सरकार द्वारा चिह्नित किए गए हैं। राज्य स्थापना दिवस पर सभी आंदोलनकारियों को आमंत्रित किया जाना था लेकिन कुछ आंदोलनकारियों को निमंत्रण नहीं दिया गया है। राज्य आंदोलनकारी पूर्व प्रमुख जयपाल पंवार, प्रेम चंद, डा. प्रताप सिंह बिष्ट व भागवत रतूड़ी ने कहा कि सरकार द्वारा उन्हें राज्य आंदोलनकारी का प्रमाणपत्र दिया गया है। इसके बाद भी उन्हें समारोह में नहीं बुलाया गया है जो राज्य आंदोलकारियों की उपेक्षा है। प्रभारी तहसीलदार देवप्रयाग मानवेंद्र सिंह बर्त्वाल ने बताया कि प्राप्त सूची के अनुसार तहसील क्षेत्र में 15 आंदोलनकारी दर्ज हैं। उन्हें राज्य आंदोलनकारी पेंशन मिलती है। इनमें से एक आंदोलनकारी की मृत्यु हो चुकी है। शेष 14 लोगों को राज्य स्थापना दिवस के सम्मान समारोह में आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed