फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   andolankari

राज्य आंदोलनकारियों की मांगों का विधेयक पारित हो

Mon, 11 May 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 11 May 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में दो दिवसीय धरना शुरू कर दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री  हरीश रावत से विशेष सत्र में उनकी मांगों का विधेयक पारित करने की मांग की।

विज्ञापन


सोमवार को उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा के सदस्य तहसील में एकत्र हुए और उन्होंने अपनी आठ सूत्री मांगों के लिए धरना शुरू कर  दिया।

इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने राजीनतिक दलों पर प्रदेश का विकास नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि जिन सपनों को लेकर प्रदेश की जनता ने सड़कों पर भूखे प्यासे उतरकर आंदोलन किया था, वह पूरा नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


उत्तराखंड का गठन तो हो गया, नेताओं को मंत्री पद भी मिल गए, लेकिन आंदोलनकारियों को उचित सम्मान नहीं मिल पाया उन्हें आज भी अपने अधिकारों  के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 1994 में हुए मुजफ्फरनगर कांड  के दोषियों को सजा दिलाने के लिए उत्तराखंड सरकार और आंदोलनकारियों की तरफ से  पैरवी करने, स्थायी और अस्थायी जेल की अवधि का एक दिन का मानक बनाया जाने आदि मांगें रखीं।

इस अवसर पर मोर्चा के  महासचिव महेंद्र सिह रावत, राकेश चंद्र लखेड़ा, कमला शाह, समीम, लक्ष्मी  देवी, सुरेशी देवी, ध्यान सिंह रावत, तेजेंद्र सिंह, दिनेश जुयाल, गंभीर  सिंह नेगी, पितृशरण जोशी, कमल चमोली, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed