{"_id":"64f09a15a9d0d31d1409a618","slug":"all-three-accused-who-stabbed-mbbs-student-sent-to-jail-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-1241-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: एमबीबीएस छात्र को चाकू मारने वाले तीनों आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: एमबीबीएस छात्र को चाकू मारने वाले तीनों आरोपी भेजे जेल
विज्ञापन
बदरीनाथ हाइवे पर घसिया महादेव के समीप की घटना
श्रीनगर। कोतवाली क्षेत्र श्रीनगर में मेडिकल कालेज के एक एमबीबीएस छात्र पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
मेडिकल काॅलेज श्रीनगर में एमबीबीएस के चार छात्र बीते मंगलवार देर शाम श्रीनगर के घसिया महादेव स्थित एक चाय की दुकान में चाय पी रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों के साथ किसी बात को लेकर उनमें बहस हो गई। आरोपी युवकों ने एमबीबीएस के एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया। साथी एमबीबीएस के छात्रों ने घायल छात्र को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया था।
बुधवार को एमबीबीएस के एक छात्र ने कोतवाली श्रीनगर में इस संबंध में तहरीर दी थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। विवेचक एसआई अजय प्रकाश भट्ट ने बताया कि मेडिकल काॅलेज श्रीनगर में एमबीबीएस के छात्र चैतन्य गुप्ता पर चाकू से हमला करने के आरोपी अरुण चौधरी, लक्की बिष्ट व अबुल बशर काे न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया।