फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   After three days, the drinking water corporation opened the water of Srinagar, Srikot, Pauri

तीन दिन बाद पेयजल निगम ने खोला श्रीनगर, श्रीकोट, पौड़ी का पानी

Sat, 13 Nov 2021 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
After three days, the drinking water corporation opened the water of Srinagar, Srikot, Pauri
श्रीनगर में पंपो की मरम्मत करते जल संस्थान के कर्मचारी - फोटो : SHRINAGAR
श्रीनगर-पौड़ी वैकल्पिक स्रोत पेयजल योजना का विवाद सुलझता नजर आ रहा है। जिला प्रशासन ने 16 नवंबर तक जल संस्थान को योजना की हस्तांतरित संबंधी पत्रावलियां निगम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इधर, पेयजल निगम ने योजना पर तीन दिन बाद जलापूर्ति बहाल कर दी है। वहीं, जल संस्थान ने भी विकल्प के तौर पर अपने पंपिंग स्टेशन चालू कर दिए हैं।
विज्ञापन

श्रीनगर जल विद्युत परियोजना निर्माण के बाद स्वीत से श्रीनगर के बीच अलकनंदा नदी के मूल प्रवाह क्षेत्र में पानी की कमी की वजह से एचपीसीएल/जीवीके वित्त पोषित श्रीनगर-पौड़ी वैकल्पिक स्रोत पेयजल योजना का निर्माण किया गया। योजना का निर्माण लगभग 12 करोड़ 70 लाख की लागत से पेयजल निगम देवप्रयाग शाखा ने फरवरी 2020 में किया। योजना के तहत जल विद्युुत परियोजना के डीएसबी से पाइप लाइन को श्रीकोट, श्रीनगर व पौड़ी के फिल्टर पंपों तक लाया गया है। डीएसबी से फिल्टर पंप तक निगम पानी सप्लाई कर रहा है। इससे आगे जल संस्थान की सप्लाई है।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ साल से निगम को जल संस्थान ने रॉ वाटर (पानी) की सप्लाई के एवज में आठ लाख रुपये बिल का भुगतान न होने पर योजना पर पानी आपूर्ति रोक दी थी, जिससे श्रीनगर और पौड़ी शहर में पेयजल किल्लत हो गई। शनिवार को इस मसले को सुलझाने के लिए प्रभारी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में दोनों विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें यह सहमति बनी कि जल संस्थान हस्तांतरण संबंधी कागजात 16 नवंबर तक पेयजल निगम देवप्रयाग को उपलब्ध करा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीकोट में पाइप लाइन फट रही थी। इसलिए पानी बंद किया गया था। जनता की समस्या को देखते हुए शुक्रवार रात पानी खोल दिया गया। तय किया गया है कि फिलहाल संस्थान ही पाइप लाइन की मरम्मत करेगा। यदि 16 तक हमेें कागज नहीं मिले, तो पानी बंद कर दिया जाएगा।
-आरएस बिष्ट, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम देवप्रयाग
- जल निगम की ओर से पानी बंद करने पर श्रीकोट और श्रीनगर में पंप चालू कर दिए गए हैं। टैंकों में पानी भरा जा रहा है। जल्दी आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। -सोहन जेठूड़ी, सहायक अभियंता, जल संस्थान श्रीनगर
चार दिन से विद्युत आपूर्ति सुचारु न होने पर आक्रोश
देवप्रयाग। क्षेत्र के 33 केवी सब स्टेेशन में खराबी आने पर चार दिन से लोग विद्युत आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं पंपिंग पेयजल योजनाओं का संचालन भी पूर्णरूप से नहीं हो पा रहा है।

टिहरी और पौड़ी जनपद के करीब 106 गांवों के लोग चार दिन से विद्युत आपूर्ति सुचारु न होने पर परेशान हैं। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक रावत, नटवर लाल कोटियाल, मन मोहन व नीरज ने बताया कि सुबह से शाम तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप है। क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति करने वाली योजनाओं के पंप पूरी तरह संचालित न होने से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं ऊर्जा निगम के ईई आरएस तोमर ने बताया कि केबल में सीलन आने से 33 केवी सब स्टेशन की सप्लाई बाधित हुई है। सप्लाई सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। सप्लाई सुचारु करने के लिए श्रीनगर से 11 हजार केवी की लाइन को डबल किया गया है। इसे एक सप्ताह के अंदर चालू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed