फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Advanced Seeds, Crop, Production and Marketing Emphasis

उन्नत बीज, फसल, उत्पादन व विपणन जोर

Fri, 11 Sep 2020 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Advanced Seeds, Crop, Production and Marketing Emphasis
पौड़ी के भरसार में उच्च शिक्षा मंत्री का पुष्प गुच्छ सौंप स्वागत करते कुलपति प्रो. एके कर्नाटक। - फोटो : PAURI
औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार परिसर स्थित कृषि विभाग केंद्र की 13वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उन्नत बीज, फसल, उत्पादन, विपणन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। केंद्र की भावी योजना का खाका भी सामने रखा गया। वहीं जिले के प्रगतिशील किसानों ने भी समिति के सामने समस्याएं रखी।
विज्ञापन

औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार परिसर स्थित केवीके की बैठक का शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो. एके कर्नाटक ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान हमारा अभिमान है। हमें किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर तत्पर रहना चाहिए। कहा कि हमें मिट्टी व जल संरक्षण में सहभागी फसलों की बुआई को बढ़ावा देना होगा। पहाड़ का मोटा अनाज व दालें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इन्हें उन्नत स्वरूप देने के लिए वैज्ञानिक स्तर पर काम किया जाना होगा। बताया कि विवि प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षण व भ्रमण के लिए हिमाचल प्रदेश ले जाने की योजना बना रहा है। वहीं केंद्र की प्रभारी डा. रश्मि लिंबू ने कहा कि आगामी वर्ष में केंद्र बच्चों के लिए पोषण किट (न्यूट्रीमिक्स) बनाने की कार्ययोजना तैयार कर रहा है। किट में मोटे अनाज (मंडुवा, झंगोरा, चौलाई, कौंड़ी) को विशेष रुप से शामिल किया गया है। उन्होंने बताया योजना के तहत पहले चरण में प्राथमिक विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्र में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। डीडीएम नाबार्ड भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पहाड़ में कृषि जोते छोटी-छोटी हैं, किसानों से सामूहिक खेती किए जाने पर जोर दिया गया है। इस मौके पर विवि के निदेशक प्रसर प्रो. सी तिवारी, उप वित्त नियंत्रक वीवी जुगरान, वैज्ञानिक डा. अंकिता नेगी, डा. गार्गी गोस्वमी, डा. विजय कुमार, ई. तेजस भौंसले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत को किया याद
पौड़ी। औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि पंत की प्रशासनिक क्षमता के हम सभी कायल हैं। जमीदारी प्रथा उन्मूलन इसका उदाहरण है। उन्होंने साइमन कमीशन के विरुद्ध पंत के आंदोलन को भी याद किया। डा. रावत ने युवाओं से पंत के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed