फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Adolescent girls were made aware of menstrual hygiene

Pauri News: मासिक धर्म स्वच्छता पर किया किशोरियों को किया जागरूक

Fri, 29 May 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 29 May 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Adolescent girls were made aware of menstrual hygiene
श्रीनगर। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर बेस चिकित्सालय श्रीनगर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी दी गई तथा सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नवज्योति बोरा ने कहा कि मासिक धर्म एक सामान्य प्रक्रिया है और इसमें संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता, नियमित नेपकिन उपयोग और संतुलित आहार की सलाह दी तथा स्वास्थ्य समस्या पर चिकित्सकों से संपर्क करने को कहा। सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला और प्रभारी एनएचएम एसीएमओ डॉ. पारुल गोयल के निर्देश पर, एनएचएम प्रभारी डॉ. धनंजय डोभाल की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मनमोहन सिंह, संगीता रयाल और नाहिद अख्तर ने किशोरियों को स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी दी। जिला समन्वयक मनमोहन पटवाल ने बताया कि जनपद में अब तक 1.30 लाख से अधिक सेनेटरी नेपकिन वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed