{"_id":"60cdf3b18ebc3e169771a886","slug":"administration-issued-alert-shrinagar-news-drn3820267153","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश से श्रीनगर और कीर्तिनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। प्रशासन ने एहतियातन अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अलकनंदा नदी के कटाव से श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस के नीचे स्थित पुल के एक छोर पर सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण यहां यातायात बंद करा दिया गया है। वहीं कीर्तिनगर के जाखणी में अलकनंदा नदी के किनारे स्थित ऑफिस खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। अलकनंदा घाटी में 24 घंटे में 69 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात सवा 2 बजे अलकनंदा खतरे के निशान (236 मीटर) से 10 सेंटीमीटर ऊपर बहने लगी। सुबह 6 बजे जलस्तर नीचे आ गया था लेकिन 7 बजे दोबारा बढ़कर 536.20 मीटर पर पहुंच गया। इसके बाद जलस्तर घटने लगा। एसडीएम श्रीनगर रविंद्र बिष्ट ने बताया कि रात में नदी तट पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया है। सभी विभागों को अलर्ट रहने को कहा गया है। एसडीएम कीर्तिनगर अजयवीर सिंह ने बताया कि जाखणी में नदी किनारे स्थित यूपीसीएल, वन विभाग और पीडब्लूडी के कार्यालयों में कर्मचारियों को न बैठने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों को कहा गया है कि जरूरी कागजात निकालकर कार्यालय बंद कर दें। वहीं नौर के समीप जल विद्युत परियोजना के पुल का एक छोर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते इस रास्ते पर दोनों ओर बैरिकेट लगाकर लोगों को नौर-बडियारगढ़ मोटर मार्ग से आवाजाही करने को कहा गया है।