फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   ADM took the preparation meeting for Republic Day

Pauri News: एडीएम ने ली गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक

Sat, 17 Jan 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 17 Jan 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
ADM took the preparation meeting for Republic Day
पौड़ी में गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक लेते एडीएम। स्रोत सूचना विभाग।
पौड़ी। जिले में गणतंत्र दिवस को धूमधाम के साथ मनाए जाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को एडीएम अनिल गर्ब्याल ने विभिन्न विभागों के साथ गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक ली। एडीएम ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह साढ़े 9 बजे सभी शासकीय कार्यालयों एवं विभागों में ध्वजारोहण होगा। जबकि 25 जनवरी सायं ही सभी राजकीय भवनों व कार्यालयों में प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने नगर निगम कोटद्वार व श्रीनगर, नगर पालिका पौड़ी व दुगड्डा और नगर पंचायत जौंक, सतपुली व थलीसैंण में सफाई अभियान के साथ ही के प्रमुख चौराहों पर 25 जनवरी शाम से ही देशभक्ति गीत का प्रसारण करने को कहा। बताया कि मुख्यालय के कंडोलिया मैदान में गणतंत्र दिवस पर सुबह साढ़े 10 सामूहिक ध्वजारोहण व पुलिस एवं होमगार्ड की परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक सदर तुषार बोरा, डीईओ माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, डीओ युवा कल्याण रविंद्र फोनिया, डीपीओ देवेंद्र थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed