फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   ADM took meeting regarding Kargil Day

Pauri News: कारगिल दिवस को लेकर एडीएम ने ली बैठक

Thu, 20 Jul 2023 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 20 Jul 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
ADM took meeting regarding Kargil Day
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। कारगिल दिवस पर 26 जुलाई को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में एडीएम ईला गिरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, चिकित्सा, नगर पालिका पौड़ी, संस्कृति व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।

एडीएम ने कहा कि शौर्य दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिवारजनों को आमंत्रित किया जाएगा और शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। उन्होंने मेडिकल टीम की तैनाती करने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन व यातायात प्रबंधन के साथ-साथ शहीद स्थल पर गार्ड ऑफ ऑनर करवाने के निर्देश दिए। कहा कि कारगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान प्रेक्षागृह पौड़ी में होगा। बैठक में एएसपी अनूप काला, सीईओ डॉ. आनंद भारद्वाज, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ओपी फर्स्वाण, एसडीएम मुक्ता मिश्रा और ईओ पौड़ी भसीन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed