फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   ADM gave instructions to complete the preparations on time.

Pauri News: अपर जिलाधिकारी ने तैयारियां समय पर पूरी करने के दिए निर्देश

Sat, 17 Jan 2026 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 17 Jan 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
ADM gave instructions to complete the preparations on time.
- सर्वाधिक पंजीकरण कराने वाले अधिकारी एवं कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पौड़ी। आगामी 27 जनवरी को मनाए जाने वाले यूसीसी दिवस को लेकर शनिवार को एनआईसी कक्ष में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को यूसीसी दिवस के आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने संस्कृति विभाग को कार्यक्रम के लिए स्वागत गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए सांस्कृतिक दलों की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने बताया कि यूसीसी के अंतर्गत सर्वाधिक पंजीकरण कराने वाले अधिकारी एवं कार्मिकों को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही यूसीसी से संबंधित लगभग तीन मिनट की एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी कार्यक्रम में किया जाएगा, जिससे आमजन को यूसीसी की जानकारी सरल एवं प्रभावी रूप से मिल सके। बैठक में सीओ तुषार बोरा, जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र फोनिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed