फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Additional commissioner listened to the problems of railway project affected

अपर आयुक्त ने सुनी रेलवे परियोजना प्रभावितों की समस्या

Wed, 04 Aug 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Additional commissioner listened to the problems of railway project affected
अपर आयुक्त (गढ़वाल मंडल) हरक सिंह रावत ने आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) को आरएंडआर (पुनर्वास एवं पुर्नविस्थापन) पॉलिसी का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कौशल विकास प्रशिक्षण दिलाकर प्रभावितों को रोजगार देने की बात कही। उन्होंने स्थायी रोजगार के संबंध में किसी प्रकार का आश्वासन देने से मना करते हुए रानीहाट-नैथाणा के ग्रामीणों से आंदोलन खत्म करने की अपील की। वहीं, ग्रामीणों ने रोजगार मिलने के बाद ही आंदोलन स्थगित करने का एलान किया है।
विज्ञापन

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग परियोजना प्रभावित रानीहाट-नैथाणा के ग्रामीण स्थायी रोजगार की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व में उन्होंने परियोजना का काम भी रोका था। गतिरोध खत्म करने के लिए अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल हरक सिंह रावत ने नैथाणा में ग्रामीणों के साथ बैठक की। यहां उन्होंने प्रभावितों की समस्याओं को सुना। भूमिधर प्रभावितों ने रेलवे में रोजगार की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि वे डेढ़ साल से रोजगार की मांग के लिए आंदोलनरत हैं। इस संबंध में आरवीएनएल और स्थानीय प्रशासन से कई दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन अब तक प्रभावितों को रोजगार उपलब्ध नहीं करवाया गया है। आरवीएनएल और निर्माणदायी कंपनी रोजगार की मांगों के लिए भूमिधर प्रभावितों को गुमराह करते आ रहे हैं। इसके कारण प्रभावितों को आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण के बाद प्रभावितों को 20 दिन के भीतर रोजगार दिया जाए। आरएंडआर पॉलिसी के अनुसार सेवा नियोजन की कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरवीएनएल से परियोजना में रोजगार पाने वाले प्रभावितों की सूची भी तलब की। उन्होंने ग्रामीणों से धरना-प्रदर्शन न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नैथाणा आशा भट्ट ने कहा कि जब तक रोजगार नहीं मिलता, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर एसडीएम अजयवीर सिंह, तहसीलदार सुनील राज समेत आरवीएनएल के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed