फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Accused arrested for trying to murder elderly woman

बुजुर्ग महिला की हत्या की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Oct 2022 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:36 PM IST
सार

तहसील पौड़ी के ग्राम ग्राम पंचायत बैडगांव में एक बुजुर्ग महिला को जान से मारने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।अदालत के आदेश पर आरोपी को जिला कारागार खांड्यूसैण भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Accused arrested for trying to murder elderly woman

विस्तार

तहसील पौड़ी के ग्राम ग्राम पंचायत बैडगांव में एक बुजुर्ग महिला को जान से मारने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। बुजुर्ग अपने घर में अकेले रहती थी। बेटे की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

तहसील पौड़ी के ग्राम पंचायत बैडगांव में बीती 10 अगस्त की रात को 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुड्डी देवी के साथ गांव के ही एक परिवार के सदस्यों ने जबरन घर में घुसकर मारपीट की थी। बुजुर्ग गुड्डी देवी के तीन बेटे हैं जो दिल्ली रहते हैं। ग्रामीणों की ओर से घटना की सूचना देने के बाद उनके बेटे गांव पहुंचे थे। 11 अगस्त को बुजुर्ग महिला के बेटे अनिल कुमार ने मां को मेडिकल कालेज श्रीनगर में भर्ती कराया था और मामले में आरोपी प्रेम प्रकाश, पत्नी मंजू देवी व उनकी दो बेटियों के खिलाफ राजस्व पुलिस को 12 अगस्त को नामजद तहरीर दी थी। राजस्व पुलिस ने जान से मारने की कोशिश, लूटपाट, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी गई। विवेचना अधिकारी एसआई पूनम शाह ने बताया कि बुजुर्ग महिला की हत्या की कोशिश में आरोपी प्रेमप्रकाश को उसके घर बैडगांव से गिरफ्तार किया। आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को जिला कारागार खांड्यूसैण भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed