फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Abhishek Cantura illuminated the name of the region

अभिषेक कैंतुरा ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

Sun, 03 Apr 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Cantura illuminated the name of the region
अभिषेक कैंतुरा - फोटो : SHRINAGAR
विकास खंड के तुणगी गांव निवासी अभिषेक कैंतुरा ने ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जेम) में 659वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके बाद उन्हें आईआईआईटी से निशुल्क पढ़ाई करने का मौका मिला है।
विज्ञापन

अभिषेक ने अपनी प्रतिभा व लगन से जो मुकाम हासिल किया। वह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। पिता टेक सिंह कैंतुरा व मां अनुसूया ने खेती व मजदूरी कर किसी तरह अभिषेक की पढ़ाई जारी रखी। गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर से बीएससी कर रहे अभिषेक ने इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जेम) की परीक्षा दी थी। आईआईटी रुड़की द्वारा उत्तर भारत के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में 12,716 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था, जिसमें अभिषेक ने 659 रैंक हासिल की है। अब अभिषेक की आगे की पढ़ाई देश की आईआईआईटी में निशुल्क होगी, लेकिन हॉस्टल व मैस का खर्चा उसे स्वयं उठाना पड़ेगा। पिता कैंतुरा ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति यह खर्च उठाने की नहीं है। ऐसे में उन्हें क्षेत्रीय विधायक व सांसद से मदद की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed