{"_id":"5e0a28308ebc3e87eb43d6e5","slug":"aadhaar-card-was-made-to-be-made-a-mess-pauri-news-drn331129221","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनवाना बना जी का जंजाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनवाना बना जी का जंजाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आधार कार्ड बनाना और कार्ड की गलतियों में सुधार कराना ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है। ग्रामीणों को जहां आधार कार्ड बनाने के लिए आवेदन करने के बाद 15 दिनों तक नंबर आने का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कई बार चक्कर लगाने के बाद भी कार्ड में सुधार नहीं हो पा रहा है।
पौड़ी जिले में आधार कार्ड बनाने का जिम्मा सरकार ने डाक विभाग को सौंपा गया है और डाक विभाग ने इसके लिए 31 आधार केंद्र खोले हैं, जिनमें 11 केंद्रों में स्टाफ की कमी, छह में नेटवर्किंग की दिक्कत और तीन केंद्रों में आधार आईडी यूजर ही नहीं हैं। कोटद्वार रोड निवासी नितेश चौहान ने बताया कि आधार कार्ड में लगातार गलतियां हो रही हैं। एक गलती में सुधार के लिए आवेदन करता हूं तो विभाग दूसरी गलती कर जाता है। कभी जन्मतिथि, कभी पता और अब मुझे महिला दर्शाया गया है। पैडुल की मीना देवी, बगेली गांव के सोहन सिंह ने बताया कि आधार कार्ड बनाने के लिए आवेदन करने के 15 दिन बाद नंबर आ रहा है, लेकिन उसमें भी कई खामियां सामने आ रही हैं। फार्म के 10 रुपए वसूले जा रहे हैं। प्रमुख अधीक्षक डाक विभाग पौड़ी एससी वर्मा ने बताया कि नेटवर्किंग, स्टाफ की कमी, एक पदीय व्यवस्था से कार्ड बनाने में परेशानी का सबब बन रहा है। आधार कार्ड बनाने में आ रही परेशानियों को लेकर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।