फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A man jumped into the Alaknanda river

Pauri News: नैथाणा पुल से एक व्यक्ति ने नदी में लगाई छलांग

Wed, 05 Jul 2023 08:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 08:52 PM IST
विज्ञापन
A man jumped into the Alaknanda river
जल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी
विज्ञापन




नैथाणा पुल से अलकनंदा नदी में एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ व जल पुलिस टीम ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक भी व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया है।



बुधवार को सुबह करीब दस बजे एक व्यक्ति बाइक से नैथाणा पुल पहुंचा। बाइक साइड में खड़ी कर पुल से नदी में छलांग लगा दी। कोतवाली निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि घटनास्थल से एक बाइक बरामद हुई जिसके संबंध में जानकारी जुटाने पर उक्त बाइक गोविंद सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी डाबरी बछेलीखाल टिहरी के नाम पर पंजीकृत पाई गई है। उन्होंने बताया कि गोविंद सिंह के भाई प्रेम सिंह रावत निवासी जोगीवाला देहरादून ने बताया कि उनका भाई गोविंद गत दो माह से बीमार है।
विज्ञापन




श्रीनगर में ठेकेदारी का कार्य करता था जो बुधवार सुबह अपने हाल निवास भक्तियाना श्रीनगर से निकला था। गोविंद का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। कोतवाल ने कहा अलकनंदा नदी में तलाशी अभियान जारी है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक में सवार व्यक्ति तेज रफ्तार से नैथाणा पुल पर पहुंचा और उसने बाइक खड़ी कर अचानक नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed