Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A cultural evening vibrant with performances of folk songs and dances

Pauri News: लोकगीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियों से सतरंगी हुई सांस्कृतिक संध्या

Wed, 18 Nov 2026 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 18 Nov 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
A cultural evening vibrant with performances of folk songs and dances
शरदोत्सव : सरुली मेरु जिया लगीगै... समेत कई गीतों पर जमकर थिरके दर्शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। स्थानीय कलाकारों के लोकगीत और लोकनृत्यों की बेहतरीन प्रस्तुतियों ने शरदोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में सतरंगी छटा बिखेरी। इस दौरान सरुली मेरु जिया लगीगै..., सुतरा की दोली... समेत कई गीतों पर लोग झूमते रहे। वहीं प्रसिद्ध हास्य कलाकार संदीप छिलबट ने अपने चुटीले हास्य व्यंग से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उनके साथ नवोदित हास्य कलाकार जितेंद्र जैरवाण ने अपनी दमदार प्रस्तुति दी।

नगर पालिका की ओर से बीते मंगलवार को शहर के रामलीला मैदान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में गढ़ज्योति सांस्कृतिक कला मंच, रस्यांण ग्रुप और मंथन ग्रुप के कलाकारों ने चांचरी, तांदी, झुमैलो आदि लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गोरिल कंडोलिया की स्तुति से हुई। इसके बाद वीर भड़ जीतू बगड़वाल पर आधारित भावपूर्ण नृत्य नाटिका, पहाड़ की नारियों के सौंदर्य आभूषणों के विवरण पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। पहाड़ की नारी के कठिन दिनचर्या को प्रस्तुत करता नृत्य कांधी मा धरली राधा... खैरी की गंज्याली राधा... ने दर्शकों की खूब ताली बटोरी। मंथन ग्रुप ने पिंडर घाटी के लोकनृत्य कुंवार पंडों, मुखौटा नृत्य, नृत्य गढ़ कत्थक की प्रस्तुति दी। रस्यांण ग्रुप के आर्केस्ट्रा बैंड ने पहाड़ी संस्कृति पर आधारित शिव स्तुति शिवजी त्रिपुरारी...और सर्ग तारा जुन्याली राता..., नवोदित गायिका मानसी ने सुतरा की दोली..., मेरु बाजू रंगा... और युवा गायक प्रशांत ने सरुली मेरु जिया लगीगै... आदि गीतों पर दर्शक भी जमकर थिरके। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष व्यापार सभा विनय शर्मा ने किया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, पूर्व जिपं अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, सचिव व्यापार सभा देवेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष दिलवर भंडारी, गणेश खुगशाल गणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed